Breaking News

थाना मिर्जापुर में विवेचकों की समीक्षा, रिक्रूट आरक्षियों से संवाद और पैदल गश्त

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने कानून व्यवस्था एवं विवेचना कार्यों का लिया जायजा

शाहजहाँपुर, 21 जून 2026। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के साथ थाना मिर्जापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान विवेचकों का ऑर्डरली रूम (ओआर) लिया गया, रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित किया गया तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रचलित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचकों को मामलों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही साक्ष्यों के प्रभावी संकलन एवं अभियोगों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

इसके बाद थाना परिसर में मौजूद रिक्रूट आरक्षियों से संवाद करते हुए उन्हें पुलिस सेवा के दायित्वों, अनुशासन, वर्दी की गरिमा, जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार तथा कर्तव्यों के प्रभावी निर्वहन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अधिकारियों ने उन्हें सेवा भावना, कार्यकुशलता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी जलालाबाद एवं थाना मिर्जापुर पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त पर निकलीं। गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने पुलिस बल को संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, संवेदनशील एवं जनोन्मुखी बनाने पर विशेष बल दिया गया।

Post a Comment

0 Comments