ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रवादी चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा बोया गया राष्ट्रवाद का बीज आज विशाल वटवृक्ष बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और यह डॉ. मुखर्जी के विचारों की ही देन है।
उन्होंने कहा कि कभी जम्मू-कश्मीर जाने के लिए देशवासियों को परमिट लेना पड़ता था, जिसका डॉ. मुखर्जी ने पुरजोर विरोध करते हुए "एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" का नारा दिया था। वर्ष 2019 में केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 हटाकर उनके सपनों को साकार किया गया और जम्मू-कश्मीर को देश की मुख्यधारा से पूर्ण रूप से जोड़ा गया।
अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों के प्रति पूर्ण आस्था रखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने की दिशा में केंद्र सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला एवं पूर्व विधायक गैसड़ी शैलेश कुमार सिंह 'शैलू' ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। भाजपा कार्यकर्ता सत्ता नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के जिला संयोजक अवधेश तिवारी 'तरुण' ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरू', अनूप गुप्ता, श्याम मनोहर तिवारी, बृजेंद्र तिवारी, दयाराम प्रजापति, वरुण सिंह 'मोनू', संजय शुक्ला, डॉ. अजय सिंह 'पिंकू', महेंद्र पांडे, बिंदु विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह वैस, सह मीडिया प्रभारी अवधेश पाण्डेय, संदीप उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख महिपाल चौधरी, हेमंत जायसवाल, शक्ति सिंह, ललित तिवारी, विष्णु देव गुप्ता, वंदना पासवान, अमरनाथ शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments