स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 20 जून 2026। आगामी 21 जून को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित होने वाली NEET (UG)-2026 पुनर्परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री सौरभ दीक्षित ने पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी आयोजित कर ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर सहित परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल उपस्थित रहा। पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं परीक्षार्थियों की सुविधा को लेकर विस्तार से ब्रीफिंग की।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें तथा परीक्षा आयोजन एजेंसी और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें।
पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से कहा कि परीक्षार्थियों के प्रवेश एवं निकास के दौरान सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था, भीड़भाड़ या अनावश्यक विलंब की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने तथा अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने देने के निर्देश भी दिए गए।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था करने तथा परीक्षा अवधि के दौरान निर्बाध यातायात संचालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments