Breaking News

बेंगलुरु में 'UP Global Growth Dialogue 2026' में बोले मुख्यमंत्री योगी, निवेशकों को यूपी में निवेश का दिया आमंत्रण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

बेंगलुरु। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बेंगलुरु में आयोजित 'Uttar Pradesh Global Growth Dialogue 2026' के अंतर्गत Industry Leaders' Roadshow में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश को निवेश, नवाचार और उद्यमिता के लिए देश का सबसे उभरता हुआ राज्य बताते हुए उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को प्रदेश की विकास यात्रा का भागीदार बनने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नया उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिए असीम संभावनाओं का प्रदेश बनकर उभरा है। उन्होंने राज्य की निवेश-अनुकूल नीतियों, सुदृढ़ आधारभूत संरचना, बेहतर कानून व्यवस्था और सुशासन आधारित औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की जानकारी देते हुए निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ तेज़ और पारदर्शी व्यवस्थाओं के माध्यम से निवेश को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Post a Comment

0 Comments