Breaking News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 115 जोड़ों का विवाह संपन्न, नवदंपतियों को मिला आशीर्वाद

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को काकोरी शहीद इंटर कॉलेज, जलालाबाद में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 115 जोड़ों (112 हिंदू एवं 3 मुस्लिम) का विवाह विधि-विधान एवं सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति में सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखी एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

समारोह में क्षेत्र पंचायत मिर्जापुर, कलान एवं जलालाबाद के अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद जलालाबाद, नगर पंचायत कलान एवं अल्हागंज के अध्यक्ष, जिला परियोजना निदेशक (डीआरडीए), संबंधित खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन राम सिंह, प्रवक्ता, एस.पी. कॉलेज, शाहजहाँपुर ने किया।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सफल आयोजन में खंड विकास अधिकारी जलालाबाद, मिर्जापुर, कलान, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जिला समाज कल्याण कार्यालय के प्रधान सहायक संतोष कुमार, वरिष्ठ सहायक तुषार, सहायक विकास अधिकारी संजीव कुमार, रणवीर सिंह, प्रशांत सहित अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह कराना तथा उन्हें शासन की विभिन्न सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि विभाग भविष्य में भी इस योजना का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करेगा।

Post a Comment

0 Comments