ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ। थाना गुडम्बा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की वारदात का खुलासा कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, एक घड़ी और नकद सिक्के बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को प्रशांत मणि त्रिपाठी निवासी मोहम्मदपुर खत्री, कल्याणपुर ने अपने घर का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस संबंध में थाना गुडम्बा पर मु0अ0सं0 255/2026 के तहत धारा 305(a)/331(4) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विवेचना एवं सुरागरसी के दौरान 30 जून 2026 को पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का अधिकांश सामान बरामद कर लिया।
मन्यक वर्मा (19 वर्ष)
निवासी ग्राम भंडार बड्डूपुर, थाना कुर्सी, जनपद बाराबंकी (हाल निवासी मैकाले तिराहा, गुडम्बा, लखनऊ)
अभिषेक यादव (20 वर्ष)
निवासी कंचना विहारी मार्ग, कल्याणपुर, थाना गुडम्बा, लखनऊ
बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments