Breaking News

गुडम्बा पुलिस की कार्रवाई: शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

 

ब्यूरो रिपोर्ट मो. हलीम, लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना गुडम्बा पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई पैशन प्रो मोटरसाइकिल (UP42 E 6299) बरामद की है। मामले में शामिल दो बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लेकर नियमानुसार बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को हरिद्वार मिश्रा ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर थाना गुडम्बा में मु0अ0सं0 257/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

विवेचना एवं सुरागरसी के दौरान पुलिस ने 1 जुलाई 2026 को पहाड़पुर गांव के पीछे केएल हाइट्स के सामने खाली प्लॉट से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए आरोपी साहिल पुत्र मुन्ना (19 वर्ष) निवासी सीतापुर, हाल निवासी सेक्टर-जे, गुडम्बा, लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से दो बाल अपचारियों के साथ मिलकर 23 नंबर चौराहे से मोटरसाइकिल चोरी की थी।

गिरफ्तार आरोपी

  • साहिल पुत्र मुन्ना, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सांडा, थाना बिस्वां, जनपद सीतापुर (हाल निवासी सेक्टर-जे, गुडम्बा, लखनऊ)

बरामदगी

  • पैशन प्रो मोटरसाइकिल संख्या UP42 E 6299

पुलिस टीम

  • SHO अंजनी कुमार मिश्रा
  • उपनिरीक्षक दिग्विजय यादव
  • उपनिरीक्षक शैलेश यादव
  • हेड कांस्टेबल राजन त्रिपाठी
  • कांस्टेबल जगपाल

गुडम्बा पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments