Breaking News

शाहजहाँपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 61 जनशिकायतों का किया निस्तारण

 स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश

शाहजहाँपुर। जनपद में जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को शाहजहाँपुर पुलिस ने शिकायतकर्ताओं के घर पहुंचकर 61 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया।

अभियान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में संचालित किया जा रहा है। इसकी निगरानी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को नोडल अधिकारी बनाया गया है। अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी स्वयं शिकायतकर्ता के पास जाकर स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतों का समाधान कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में प्रतिदिन कम से कम एक स्थान तथा प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर शिकायतों का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित कर रहे हैं। शुक्रवार को इसी अभियान के तहत विभिन्न थानों में प्राप्त शिकायतों में से कुल 61 मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया।

शाहजहाँपुर पुलिस का कहना है कि इस व्यवस्था से शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मौके पर दोनों पक्षों से बातचीत, स्थलीय निरीक्षण और फीडबैक के आधार पर शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ने के साथ आमजन को त्वरित न्याय और बेहतर सुविधा उपलब्ध हो रही है।

Post a Comment

0 Comments