Breaking News

चेहल्लुम जुलूस को लेकर हद्दफ चौकी पर पीस कमेटी की बैठक, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर। आगामी चेहल्लुम पर्व एवं जुलूस को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना सदर बाजार क्षेत्र के हद्दफ चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की।

बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, ताजियादारों, आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं अन्य गणमान्य लोगों के साथ संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए चेहल्लुम जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई।


क्षेत्राधिकारी नगर ने जुलूस को निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार निकालने, यातायात व्यवस्था में सहयोग करने, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि कानून-व्यवस्था भंग करने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा चेहल्लुम पर्व को शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments