Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर को दी ₹692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं की सौगात

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️ 

गाजीपुर, 31 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजीपुर के विकास को नई गति देते हुए ₹692 करोड़ लागत की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को लैपटॉप, प्रतीकात्मक चेक, विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति-पत्र, प्रमाण-पत्र तथा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि "नया गाजीपुर" विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए "नए उत्तर प्रदेश" के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा किसानों और युवाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के पूर्ण होने से जनपद में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, स्थानीय लोगों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के समग्र आर्थिक एवं सामाजिक विकास को नई गति प्राप्त होगी।

नोट: यह समाचार मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर आधारित है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments