ब्यूरो रिपोर्ट आनंद कुमार, लखनऊ ✍️
लखनऊ, 30 जुलाई। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार देर शाम मोहनलालगंज क्षेत्र में एसीपी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील इलाकों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
अभियान के दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग भी की। अधिकारियों ने लोगों से शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।
एसीपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने, अपराध की रोकथाम तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करने के लिए पैदल गश्त, फ्लैग मार्च एवं चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
नोट: यह समाचार पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गई आधिकारिक जानकारी पर आधारित है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments