ब्यूरो रिपोर्ट सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️
सीतापुर, 26 जुलाई। जनपद सीतापुर की 149 बिसवां विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत निपनिया माफी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 136वें 'मन की बात' कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री उपेंद्र शुक्ला एवं जिलाध्यक्ष लोकेश मिश्रा ने किसानों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि एवं किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन, ई-नाम (e-NAM), प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के उद्देश्य एवं लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। इसके बाद क्षेत्रीय मंत्री एवं जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारियों के साथ टिफिन बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक विषयों एवं किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर जिला मंत्री राम निवास भार्गव, जिला मीडिया प्रभारी रवि प्रकाश, संदीप शुक्ला, उमेश सिंह, अनिल मिश्रा, उमाकांत पांडे, सूरज शुक्ला, प्रदीप शुक्ला, रजनीश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में किसान, पंचायत प्रतिनिधि एवं भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नोट: यह समाचार कार्यक्रम आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments