ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ, 26 जुलाई। थाना गोसाईगंज पुलिस ने मारपीट के एक मामले में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन डंडे भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 24/25 जुलाई 2026 की रात महेश रावत निवासी ग्राम उम्मेदखेड़ा ने थाना गोसाईगंज में शिकायत दी थी कि पड़ोसियों ने उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में थाना गोसाईगंज पर मु0अ0सं0 284/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने बताया कि घायल महेश रावत को उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज भेजा गया, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, विवेचना एवं साक्ष्यों के आधार पर राजन (21 वर्ष), शिवा (20 वर्ष) तथा पच्चू (60 वर्ष) निवासी ग्राम उम्मेदखेड़ा, थाना गोसाईगंज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन डंडे भी बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तारी की कार्रवाई वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रभात कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक विशाल श्रीवास्तव, कांस्टेबल प्रदीप कुमार आर्य एवं कांस्टेबल मोहम्मद खलीक की टीम द्वारा की गई।
नोट: यह समाचार लखनऊ पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट पर आधारित है। आरोप एवं घटनाक्रम पुलिस के अनुसार हैं। मामले में अंतिम निर्णय माननीय न्यायालय द्वारा किया जाएगा तथा सभी आरोपियों को न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध किए जाने तक निर्दोष माना जाएगा।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments