ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा भंडारण एवं वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर कृषि विभाग द्वारा जनपद में उर्वरक गोदामों और विक्रय प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी प्रमुख गोदामों में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार पाया गया।
जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार एवं वरिष्ठ प्राविधिक सहायक (ग्रुप-ए कृषि) राकेश चंद्र पांडेय ने संयुक्त रूप से विभिन्न बफर गोदामों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भौतिक स्टॉक का मिलान स्टॉक पंजिका एवं अभिलेखों से किया, जिसमें सभी गोदामों का स्टॉक रिकॉर्ड के अनुरूप सही पाया गया।
निरीक्षण के दौरान मेसर्स हमीरवासिया ब्रदर्स, भगवतीगंज के बफर गोदाम में डीएपी, एनपीके एवं एसएसपी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध मिला। वहीं मेसर्स वारसी बीज भंडार, मेजर चौराहा के गोदाम में यूरिया, डीएपी, एनपीके एवं एसएसपी का स्टॉक भी अभिलेखों के अनुरूप पाया गया।
टीम ने इफ्को ई-बाजार, नवीन गल्ला मंडी, भगवतीगंज का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि किसानों को यूरिया का वितरण केवल खतौनी अथवा जोतबही के आधार पर किया जाए, ताकि वास्तविक किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध हो सके और वितरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे।
30 जुलाई 2026 को जनपद में 611.480 मीट्रिक टन यूरिया एवं 103.725 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरकों का वितरण 7,006 किसानों के बीच किया गया।
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे फसल की आवश्यकता एवं कृषि विभाग की संस्तुतियों के अनुसार ही उर्वरकों की खरीद करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में किसी भी उर्वरक की कोई कमी नहीं है तथा कालाबाजारी, कृत्रिम अभाव या किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments