स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 26 जुलाई। नगर निगम शाहजहाँपुर द्वारा त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 09, सुभाषनगर में सामुदायिक केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, पार्षदगण एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सामुदायिक केंद्र निर्माण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया।
बताया गया कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर एवं सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा। साथ ही स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी।
नगर निगम की ओर से कहा गया कि शहर के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं।
नोट: यह समाचार नगर निगम शाहजहाँपुर द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments