स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। श्रावण मास-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना कोतवाली क्षेत्र के बरेली मोड़ ड्यूटी प्वाइंट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता, मुस्तैदी एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए उन्हें पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर लगातार नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया। साथ ही कहा कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments