Breaking News

रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड आयोजित, क्षेत्राधिकारी नगर ने किया निरीक्षण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने परेड की सलामी लेकर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टर्नआउट एवं ड्रिल का सूक्ष्म निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने परेड को अधिक प्रभावी, अनुशासित एवं व्यावसायिक बनाने पर जोर देते हुए पुलिस कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

परेड के उपरांत उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं, कार्यालयों, बैरकों, भोजनालय, शस्त्रागार, परिवहन शाखा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के रखरखाव, शस्त्रों की उपलब्धता एवं रखरखाव तथा वाहनों की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया।

क्षेत्राधिकारी नगर ने अस्वस्थ पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर उनके समुचित उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही निलंबित पुलिसकर्मियों की उपस्थिति का सत्यापन कर विभागीय नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार, सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखते हुए कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

0 Comments