Breaking News

उन्नाव में अवैध चाइनीज मांझे के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, दुकानदारों को सख्त चेतावनी

 

ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️

उन्नाव, 31 जुलाई। जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्नाव पुलिस ने जिले में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और भंडारण के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत बाजारों में दुकानों का निरीक्षण कर व्यापारियों को प्रतिबंधित मांझे की बिक्री न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी दुकान या गोदाम में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का भंडारण अथवा बिक्री करते हुए पाया गया, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नेता मां बच्चेलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री या भंडारण की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

पुलिस का कहना है कि चाइनीज मांझा लोगों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों और पक्षियों के लिए गंभीर खतरा बनता है। इसी को देखते हुए जनपद में जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा।

उन्नाव पुलिस ने नागरिकों से सुरक्षित और वैध मांझे का ही उपयोग करने तथा प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के प्रयोग से बचने की अपील की है।

नोट: यह समाचार पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर आधारित है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments