Breaking News

गुरु पूर्णिमा पर साई जन जागरण सेवा समिति ने आयोजित किया भव्य महाभंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

लखनऊ, 29 जुलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर साई जन जागरण सेवा समिति द्वारा गहरु रोड पर विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया तथा साई बाबा के जयकारों के साथ गुरु के प्रति श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की।

भंडारे के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने साई बाबा की आराधना करते हुए समाज में सेवा, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया। आयोजन समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राजेश सिंह, संगठन मंत्री विजय सिंह यादव, मंत्री रवि प्रकाश चौटाला, उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल के समीक्षक हरिशंकर यादव, गुड्डू भैया, प्रमोद सिंह, उमाशंकर, दीपक सिंह, विकास, मनोज यादव, सतीश यादव, धर्मेश कुमार पटवा, कौशलेंद्र, संदीप पाल तथा अजीत कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजकों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल गुरु के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का पर्व ही नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानव कल्याण का संदेश भी देता है। उन्होंने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन "ॐ साई राम, जय साई राम" के जयघोष एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments