चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी ने जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शाहजहाँपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को और मजबूत कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना सदर बाजार क्षेत्र में चेहल्लुम जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को जुलूस मार्ग पर लगातार भ्रमणशील रहने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपात या विषम परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने स्थानीय नागरिकों एवं संभ्रांत लोगों से संवाद कर चेहल्लुम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की।

शाहजहाँपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगामी चेहल्लुम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं और पूरे जनपद में पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

أحدث أقدم