स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने महिला के साथ छिनैती, मारपीट और धमकी देने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छिनैती की गई नकदी का हिस्सा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नवेद उर्फ कासिफ को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार 06 अगस्त 2026 को एक महिला की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 419/2026 दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने अपने साथियों के साथ महिला का रास्ता रोककर अभद्रता की, मारपीट की, गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी तथा 700 रुपये छीन लिए थे।
मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रिंग रोड आउटर, सुभाष नगर से शहबाज नगर जाने वाले मार्ग से नवेद उर्फ कासिफ पुत्र मोहम्मद आलम खाँ (25 वर्ष) निवासी मोहल्ला तारीन बहादुरगंज, थाना सदर बाजार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 350 रुपये नकद बरामद हुए, जिसके आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- नवेद उर्फ कासिफ पुत्र मोहम्मद आलम खाँ
- निवासी: मोहल्ला तारीन बहादुरगंज, थाना सदर बाजार, शाहजहाँपुर
- उम्र: लगभग 25 वर्ष
बरामदगी
- 350 रुपये नकद
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक सूरज सिंह
- कांस्टेबल संजय पोसवाल
