ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन उन्नाव ✍️
उन्नाव। लोकसभा क्षेत्र उन्नाव के सर्वांगीण एवं तीव्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सांसद आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी साक्षी जी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बिलग्राम–उन्नाव–प्रयागराज मार्ग (राज्य मार्ग-38) को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने के लिए शासन स्तर पर लंबित प्रस्ताव पर शीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने का अनुरोध किया है।
सांसद ने कहा कि एनओसी जारी होने के बाद इस महत्वाकांक्षी परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिससे इस मार्ग को चार/छह लेन राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित करने का रास्ता साफ होगा।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना के पूर्ण होने से उन्नाव सहित पूरे क्षेत्र में बेहतर यातायात व्यवस्था, व्यापार, उद्योग, कृषि, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
सांसद डॉ. स्वामी साक्षी जी महाराज ने कहा कि उन्नाव के विकास से जुड़े प्रत्येक विषय को वह अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हैं और जनहित के हर मुद्दे के समाधान के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने इस परियोजना को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का आग्रह भी किया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments