ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️
बांगरमऊ (उन्नाव)। राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के तत्वावधान में मियागंज में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में बांगरमऊ के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं सामाजिक चिंतक फजलुर्रहमान को उत्कृष्ट पत्रकारिता, साहित्यिक योगदान और समाज सेवा के लिए विशेष सम्मान से नवाज़ा गया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि फजलुर्रहमान ने वर्षों से निष्पक्ष, जनपक्षधर और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उनके लेखन और सामाजिक सरोकारों ने पत्रकारिता जगत को नई दिशा देने का काम किया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फैसल रहमान सफवी, संस्थापक श्रवण कुमार पांडेय, नगर पंचायत रसूलाबाद के अध्यक्ष प्रतिनिधि नईमुद्दीन अंसारी, बांगरमऊ के पूर्व पालिका अध्यक्ष इजहार ख़ां 'गुड्डू' सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने सम्मानित पत्रकार फजलुर्रहमान को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे सम्मान पत्रकारों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ निष्पक्ष पत्रकारिता को भी प्रोत्साहित करते हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments