Breaking News

प्रेमी के सदमे में प्रेमिका ने देदी जान....

 मंगेतर के नंबर से कॉल कर बताया- मार दिया तेरा प्रेमी, सदमे में प्रेमिका ने दे दी जान.. चोटिल प्रेमी का चल रहा इलाज़ 

मृत लड़की का फोटो


उत्तर प्रदेश : बरेली के बारादरी इलाके में संजय नगर होली चौराहा निवासी अनामिका ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।  सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। बेटी का शव देख मां चीख पड़ी। परिवार में कोहराम मच गया।


अनामिका की मां ने पुलिस को बताया की मोहल्ले के कुछ लड़के उन दोनों परिवारों की नजदीकी से रंजिश मानते थे। आलोक और अनामिका का रिश्ता भी लगभग तय था। अनामिका के घर के  नज़दीक ही आलोक की हेयर सैलून की दुकान है। आरोप है कि  शाम जब आलोक हेयर कटिंग सैलून की दुकान बंद कर रहा था, तभी कुछ लड़कों ने वहां जाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उससे रुपये और मोबाइल आदि सामान लूट लिया। आलोक का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।  अनामिका की मां ने बताया की आरोपियों ने आलोक के ही मोबाइल नंबर से उनकी बेटी के नंबर पर कॉल की और बताया कि उन्होंने आलोक को जान से मार दिया है। यह सदमा उनकी बेटी बर्दाश्त नहीं कर सकी और रात में उसने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

मुख्य संपादक मो शोएब

Post a Comment

0 Comments