हिल्स पर घूमने जा रहे 5 दोस्तों की गाडी खाई में गिरी.. सभी की साँसे उखड़ी
24 घंटे से ज्यादा वक्त तक उनके शव खाई में पड़े रहे, अगले दिन लोगों की नजर गाड़ी पर गई.. तब लाशें निकाली गई
UK : नैनीताल जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर देवीपुरा-सौड़ मार्ग पर बाघनी क्षेत्र में विलासपुर के पर्यटकों की कार करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार पांचों पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों के नाम व पता...
1. रवि प्रताप सिंह पुत्र बलवीर सिंह - 27 वर्ष - बिजली फार्म बिलासपुर, रामपुर।
2.सुखमीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह - 27 वर्ष - बिजली फार्म बिलासपुर, रामपुर।
3.जगरुप सिंह पुत्र अमरीक सिंह - 27 वर्ष - ग्राम रतनपुर बिलासपुर, रामपुर।
4.गुरु सेवक सिंह पुत्र मलकीत सिंह - 26 वर्ष - बारादरी बिलासपुर, रामपुर।
5.जगजीत सिंह पुत्र जीव सिंह - 23 वर्ष - सिकरौरा बिलासपुर, रामपुर।
कब हुआ हादसा बना है संशय..
बाघनी क्षेत्र में पांच लोगों की जान लेने वाला हादसा कब हुआ इसकों लेकर संशय बना हुआ है। मृतकों के स्वजनों के अनुसार पांचों दोस्त घूमने के लिए गुरूवार को नैनीताल आए हुए थे। उनके घर से निकलने की रात से ही फोन नहीं लग रहे थे। ऐसे में स्वजनों को उनकी चिंता सताने लगी। 24 घंटे से ज्यादा वक्त तक उनके शव खाई में पड़े रहे, अगले दिन लाशें निकाली गई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments