उत्तर प्रदेश लखनऊ: थाना सरोजनीनगर एवं क्राइम टीम जोन दक्षिणी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कुल 02 लाख 15 हजार रुपये नगद, 03 अदद मोबाइल फोन, नकली कूपन नोट एवं घटना में प्रयुक्त 01 अदद सफेद रंग की स्कार्पियों गाडी संख्या UP45R1400 बरामद ।
दिनांक: 29.11.2023
कार्यवाही:- श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय श्री एस. बी. शिरडकर जनपद लखनऊ के द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्तों व अपराधियों के धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान व शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के क्रम में एवं श्रीमान पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) श्री विनीत जायसवाल व श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) श्री शशांक सिंह के निर्देशन में एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त (कृष्णानगर) श्री विनय कुमार द्विवेदी एवं प्रभारी निरीक्षक (सरोजनीनगर) श्री शैलेन्द्र गिरि के नेतृत्व में क्राइम टीम जोन दक्षिणी व थाना सरोजनीनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 01 नफर शातिर अभियुक्त अजीत मौर्या उर्फ रमेश पुत्र ढुनमुन निवासी ग्राम जलालपुर बुधनी बाजार थाना खोडारे जनपद गोंडा हाल पता- सी ब्लाक पिपरौली साउथ सिटी रायबरेली रोड, थाना पीजीआई, लखनऊ उम्र करीब 45 वर्ष, संबन्धित मु०अ०सं० 525/2023 धारा 406/420/120बी भादवि को गिरफ्तार कर कब्जे से 2 लाख 15 हजार रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त 01 अदद सफेद रंग की स्कार्पियों गाडी संख्या UP45R1400, 03 अदद एन्ड्राइड मोबाइल फोन, 110 गड्डी एक सौ नम्बर के कूपन नोट, 30 गड्डी दो सौ नम्बर के कूपन नोट, 6 गड्डी पांच सौ के कूपन नोट, 07 गड्डी पचास के कूपन नोट बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनांक 27.11.2023 को वादी श्री धर्मेन्द्र पुत्र श्रवण कुमार निवास ग्राम भाऊमऊ थाना असोहा जनपद उन्नाव द्वारा सूचना दी गयी कि रमेश नामक व्यक्ति द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ ट्रांसपोर्टनगर में जगुआर शोरुम के पास पैसा दोगुना करने की लालच देकर धोखाधड़ी कर 03 लाख रुपये लेकर भाग गये। वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर तत्काल मु0अ0सं0 525/2023 धारा 406/420/120बी भादवि0 पंजीकृत किया गया । अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा कुल 03 टीमों का गठन किया गया। टीमों की अथक मेहनत व प्रयासोपरान्त दिनांक- 28.11.2023 को न्यू गडौरा पुल के पास शहीथ पथ तिराहा की ओर आने वाले सर्विस मार्ग से अभियुक्त अजीत मौर्या उर्फ रमेश पुत्र दुनमुन निवासी ग्राम जलालपुर बुधनी बाजार थाना
खोडारे जनपद गोंडा हाल पता सी ब्लाक पिपरौली साउथ सिटी रायबरेली रोड थाना पीजीआई लखनऊ उम्र करीब 45
वर्ष को हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से 2 लाख 15 हजार रुपये नगद, एक अदद सफेद रंग की स्कार्पियों
गाडी न0 UP45R1400 व 03 अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन एवं 110 गड्डी एक सौ नम्बर के कूपन नोट, 30 गड्डी दो
सौ नम्बर के कूपन नोट, 06 गड्डी पांच सौ के कूपन नोट, 07 गड्डी पचास के कूपन नोट बरामद हुए।
अभियुक्त अजीत मौर्या उर्फ रमेश कुमार उपरोक्त को जुर्म अन्तर्गत धारा 406/420/120बी/201 भादवि0 व बढोत्तरी धारा 411/201 भादवि अवगत कराते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। पूछताछ का विवरण-अभियुक्त अजीत मौर्या उर्फ रमेश कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह, राजेश, दीपक गुप्ता व सूरज चौधरी आपस मे मिलकर इस काम को करते थे। सूरज चौधरी निवासी ग्राम रापुरा-सरोरा थाना सैरपुर जनपद- लखनऊ हालपता मुम्बई महाराष्ट्र, फोन से लोगों को चिन्हित कर ठगी हेतु उपलब्ध कराता है। दिनांक 26.11.2023 को अजीत मौर्या उर्फ रमेश कुमार अपने साथी राजेश निवासी प्रतापगढ़ व दीपक गुप्ता निवासी अकबरपुर, जनपद अम्बेडकरनगर के साथ मिलकर स्कार्पियो गाडी संख्या UP 32 JC 0007 की नम्बर प्लेट के स्थान पर गलत नम्बर UP45 R 1400 की नम्बर प्लेट लगाकर ट्रांसपोर्टनगर में जगुआर शोरुम के पास शुभम व धर्मेन्द्र के साथ धोखाधड़ी कर रुपयों को दोगुना करने का लालच देकर उनसे तीन लाख रुपये लेकर स्कार्पियों गाडी से फरार हो गये थे। इन लोगों द्वारा गिरोह बनाकर ठगी करने के उद्देश्य से पहले लोगों को 100-100 रूपये के असली नोट को नकली बताकर बाजार में चलाने के लिये दिया जाता है। लोग इन नोटों को बाजार में चालाते है तो आसानी से चल जाता है जिससे लोगों को विश्वास हो जाता है कि नकली बताये गये नोट असली की तरह ही हैं। ये लोगों को बताते है कि ये नकली नोट नेपाल से लेकर आते हैं। लोगों को उनके रूपये दो गुने करने का लालच देकर भीड़-भाड़ वाले स्थान पर बुलाते है तथा बैग में नकली कूपन नोटों की गड्डी के ऊपर-नीचे असली नोट लगाकर जल्दबाजी में दिखते है तथा उनसे असली रुपये प्राप्त कर पुलिस का डर बताकर नकली नोटों से भरे बैग में छोटा ताला लगा कर बोला जाता है कि यहां भीड-भाड ज्यादा है अलग हट कर चैक कर लेना और असली रूपये लेकर फरार हो जाते है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पताः-
01-अजीत मौर्या उर्फ रमेश पुत्र ढुनमुन निवासी ग्राम जलालपुर बुधनी बाजार थाना खोडारे जनपद गोंडा हाल पता - सी ब्लाक पिपरौली साउथ सिटी रायबरेली रोड थाना पीजीआई लखनऊ उम्र करीब 45 वर्ष। अनावरित अभियोगः-
01-मु0अ0सं0 525/2023 धारा 406/420/120बी भादवि0 व बढोत्तरी धारा 411/201 भादवि थाना सरोजनीनगर लखनऊ।
बरामदगी का विवरण:-
2 लाख 15 हजार रुपये नगद ।
01 अदद सफेद स्कार्पियों गाडी संख्या UP45R1400 ।
03 अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन
110 गड्डी एक सौ नम्बर के कूपन नोट ।
30 गड्डी दो सौ नम्बर के कूपन नोट ।
06 गड्डी पांच सौ के कूपन नोट ।
07 गड्डी पचास के कूपन नोट । अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-
01. मु0अ0स0 345/2016 धारा 363/452/323/504/506 भादवि0 थाना खोड़ारे जनपद गोंडा ।
02. मु0अ0स0 73/2020 धारा 406/420/471 भादवि0 थाना मोहनलालगंज लखनऊ। 03. मु0अ0स0 599/2020 धारा 406/411/419/420/467/468/471 भादवि0 थाना मोहनलालगंज लखनऊ।
04. मु0अ0स0 221/2021 धारा 182/34/406/420 भादवि0 थाना कृष्णानगर लखनऊ ।
05. मु0अ0स0 552/2021 धारा 120बी/394/411/420 भादवि0 थाना गोमतीनगर लखनऊ । 06. मु0अ0स0 92/2023 धारा 120बी/401/419/420/467/468/471 भादवि0 व 3/25 आयुध अधि० थाना
मुडेरवा जनपद बस्ती ।
07. मु0अ0स0 525/2023 धारा 120बी/406/420/201 भादवि0 थाना सरोजनीनगर लखनऊ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments