न्यूड वीडियो बनाई, डेढ़ लाख की वसूली के बाद पुलिस ने हनी ट्रेप गिरोह का किया खुलासा....लड़की सहित गिरोह के 3 मेंबर अरेस्ट, हनी ट्रेप गिरोह का सरगना निकला बाबा ठाकुर।
![]() |
| काल्पनिक चित्र |
मामला बर्रा इलाके का है, यहां के रहने वाले कोटेदार के पास 14 दिसंबर को एक महिला का फोन आया था,जिसमें उसने कहा कि मुझे राशन कार्ड बनवाना है. मगर, मेरी मां की मौत हो गई है। इसलिए मैं नहीं आ सकती हूं।क्या आप मेरे घर आकर डॉक्यूमेंट ले सकते हैं? इसके बाद कोटेदार महिला के घर गया. वहां महिला ने कागज देने के बहाने अपने कपड़े उतार कर जबरदस्ती उससे लिपट गई।
एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया कि इस गैंग में महिला फोन करके कोटेदार जैसे लोगों को बहाने से अपने घर बुलाकर हनी ट्रैप में फ़साती थी. इस पूरे गैंग को बाबा ठाकुर नाम का युवक चला रहा था. कोटेदार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने बाबा ठाकुर और एक महिला समेत तीन लोगों को अरेस्ट किया हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments