उत्तर प्रदेश:लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र के कैंपवेल रोड स्थित मोमिन नगर में मदरसा इशातुल हक में मुफ्ती अबरार साहब की अध्यक्षता में पढ़ाई पूरी कर हाफिज बने 93 बच्चों की दस्तारबंदी की गई। प्रमाणपत्र और कुरान देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान हुई तकरीर में दारुल उलूम देवबंद से आए मुफ्ती मोहम्मद राशिद आजमी साहब और हरदोई से मौलाना अहमद अली साहब ने मुस्लिम समाज के शिक्षा के क्षेत्र मे पिछडऩे पर चिंता जताई। मुसलमानों को भी अपने अपने बच्चों को शिक्षा देकर दूसरे समाज की बराबरी करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने आपसी एकजुटता पर जोर देते हुए मेलजोल के साथ रहने तथा बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया।मुसलमानों की तालीम के लिए जागरूक होने की नसीहत की इसके दौरान ये भी कहा औरतों और बच्चियों की तालीम पर भी जोर दिया जाना चाहिए।
मंच संचालन मुफ्ती अबुल कलाम साहब ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मौलाना रेहान, मुफ्ती मसूद असादी, मुफ्ती इज़हार, मुफ्ती इकबाल, हाफिज रफीक, हाफिज हारून, हाफिज दाऊद, हाफिज ताज, मौलाना साबित, मौलाना एहतिशाम, कारी अकील,कारी अजीज़, मौलाना मुकीम, हाफिज अरकान, मुंशी अनीस, मुंशी, वहीद वा मोहल्ले के मो अमीन, सिराजुद्दीन, मो मुबीन, हाजी मुश्ताक, नुसरत अली सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रधान संपादक मो शोएब
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments