Breaking News

सिर मे हथोड़ा मारकर युवक का क़त्ल.....

पत्नि और उसका प्रेमी निकले क़ातिल, पति को अवैध संबंधों का पता चला तो जान से हाथ धोना पड़ा.

 उत्तर प्रदेश: रामपुर मे राजेंद्र शर्मा की हथोड़ा मारकर हुई हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ हैं। हत्या उसी की पत्नि उषा ने अपने प्रेमी दिनेश शर्मा से कराई थी। इसका खुलासा होने के साथ ही अब कातिलो की तलाश शुरू हो गई हैं।

एंचोरा गांव निवासी राजेंद्र शर्मा अपनी पत्नी ऊषा उर्फ भूरी के साथ रहता था। परिवार के अन्य लोग अलग मकान में रहते थे। बीती रात वह घर में पत्नी के साथ सो रहा था। घर में घुसे कुछ बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी थी। पत्नी को बांधकर बदमाश भाग गए थे। सुबह पुलिस को घटना की जानकारी मिली थी।

पुल‍िस को पहले से था मह‍िला पर शक ....

पुलिस की जांच के दौरान पत्नी ससुरालजनों पर हत्या का आरोप लगा रही थी, जबकि ससुराल जनों का कहना था कि पत्नी ने हत्या कराई है। पुलिस को आरंभ से ही महिला पर शक था। महिला का कहना था कि हत्या रात में हुई, लेकिन महिला ने सुबह होने पर घटना की जानकारी लोगों को दी। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो मामला प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने का सामने आया।

महि‍ला ने प्रेमी की मदद से पत‍ि को रास्‍ते से हटाया ..

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि मृतक की पत्नी उषा के थाना शहजाद नगर के जादौपुर निवासी दिनेश शर्मा से अवैध संबंध थे, जिसकी जानकारी महिला के पति को हो गई थी। पति विरोध करता था। इस पर महिला ने प्रेमी की मदद से पति को रास्ते से हटा दिया। इस हत्याकांड में महिला और उसके प्रेमी के अलावा अन्य लोग भी शामिल हैं। सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments