UP के मेरठ में सरधना थानाक्षेत्र में एक किशोरी की अपहरण के बाद निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेम प्रसंग में किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद पहचान छुपाने को चेहरे पर तेजाब डालकर शव जंगल में फेंक दिया। हैरत की बात यह है कि चौकी पुलिस तीन दिन से परिजनों की तहरीर लिए बैठी रही। शव मिलने के अगले दिन बुधवार को परिजनों ने किशोरी की शिनाख्त की। परिवार का आरोप है की गैगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाली गई है।
सरधना के कुम्हारान मोहल्ला निवासी 16 साल की लड़की नगमा ( बदला हुआ नाम ) बीती 21 जुलाई को घर से गायब हुई थी। अगले दिन परिजनों ने कस्बा चौकी पहुंच कर युवक हसीन पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
इसी बीच मंगलवार को एक युवती का शव मेहरमति गणेशपुर के जंगल में मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हुई तो मोर्चरी भेज दिया। बुधवार को पता चलने पर परिजनों ने मोर्चरी पहुंच कर शव की शिनाख्त की। परिजनों का आरोप है कि किशोरी का अपहरण करके उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। इसके बाद चेहरे पर तेजाब डाला गया है। अब हसीन, शाहरुख़, इकरामुद्दीन,मोहसिन को नामजद कराते हुए FIR कराई गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments