।।ब्रेकिंग न्यूज़ बाराबंकी।।
गौकसी कर भाग रहे बदमाश के साथ हुई पुलिस मुठभेड़।थाना सफदरगंज के अंतर्गत ग्राम सैदन पुर निवासी शादाब पुत्र जमील उम्र 25 साल पर गाय काटने का आरोप था पुलिस उसे खोज रही थी कि तुर्कानी मोड़ के पास पुलिस को देखते ही शादाब ने फायरिंग कर दी । इस पर पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई जिसमें शादाब के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया और गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 315 बोर का देसी तमंचा
1 खाली व 2 जिंदा कारतूस व गाय काटने वाला बांका बरामद हुआ।पूछताछ में उसने बताया कि गौकसी में उसके साथ नुराइमा पुत्र अब्दुल उम्र 24 वर्ष
नाना पुत्र आबिद अली उम्र 23 वर्ष रियाज़ ,मुन्ने गोकुल उर्फ इमरान भी शामिल था। सफदरगंज थाने से इंस्पेक्टर सुधीर सिंह के साथ उ. नि. संतोष कुमार दीक्षित, उ.नि. लक्ष्मी कांत सोनकर, उ.नि. अर्जुन सिंह भदौरिया, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार यादव व हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर शारदा प्रताप शुक्ला ने मिलकर इस मुठभेड़ को अंजाम दिया ।
।।जिला संवाददाता शशांक मिश्राll✍️
।।सच की आवाज वेब न्यूज़।।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहॉपुर
0 Comments