UP के सीतापुर में पुलिस ने राज मिश्रा उर्फ शगुन हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है।पुलिस ने हत्याकांड में युवती मुस्कान , उसके प्रेमी मोहित और एक अन्य आरोपी मोनू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार मुस्कान ने अपने प्रेमी मोहित के साथ मिलकर शगुन की हत्या करवाई थी क्योंकि शगुन मुस्कान के प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था। शगुन मुस्कान की मां सुनीता का प्रेमी था। मुस्कान ने शगुन को पहले अपने जाल में फंसाया और उसके बाद बड़ी बेरहमी से अपने प्रेमी व दोस्त से हत्या करवा दी। अटरिया थाना क्षेत्र के भावना भरी की रहने वाली महिला सुनीता के साथ मृतक शगुन लिव इन में रहता था।सुनीता के साथ उसकी बेटी मुस्कान भी रहती थी।
मुस्कान की ससुराल जनपद हरदोई के संडीला में है।ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद वह अपनी मां सुनीता के साथ रहने लगी थी। शगुन की नीयत सुनीत के साथ-साथ उसकी बेटी मुस्कान पर भी थी।वहीं मुस्कान संडीला के ही रहने वाले मोहित के से प्रेम करती थी। इसी बात को लेकर शगुन आए दिन सुनीता से मुस्कान पर कड़ाई करने की बात करता रहता था. इसी बात से मुस्कान काफी परेशान थी।मुस्कान ने पूरी बात अपने प्रेमी मोहित से बताई. यहीं से शगुन की हत्या की साजिश शुरू हुई और वारदात को अंजाम दिया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments