UP : नोएडा में सेक्टर-113 कोतवाली क्षेत्र के सर्फाबाद गांव के नाले में 26 जून को मिले युवक के शव की पहचान इंदिरापुरम के मकनपुर, गाजियाबाद के पप्पू के रूप में हुई है। प्रेम संबंध में बाधा बनने पर उसकी पत्नी मनीषा ने प्रेमी व प्रेमी के भाई के साथ मिलकर इंदिरापुरम में हत्या की थी। शव को स्कूटी से लाकर यहां फेंका था। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस उपायुक्त नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पंकज सक्सेना (30) ने बताया कि दो साल पहले खाना बनाने का काम करने के दौरान मनीषा (32) से मुलाकात हुई और दोनों के एक-दूसरे प्रेम संबंध हो गए। मनीषा अपने पति पप्पू के शराब पीने, काम नहीं करने और मारने पीटने के कारण तंग आ गई थी। तभी मनीषा और पंकज ने पप्पू को हटाने की ठान ली। पप्पू ने न्यायखंड दो में किराये पर मकान लिया। पप्पू को समझाने व पति-पत्नी के बीच विवाद को खत्म कराने के लिए 24 जून को कमरे पर बुलाया।
शराब पिलाई और फिर दबाया गला...
कमरे पर मनीषा, पंकज के अलावा उसका भाई अतुल सक्सेना (25) भी था। तीनों ने शराब पी और नशा होने पर पप्पू का प्लास्टिक की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गई। फिर तीनों आलू के बोरे में शव को भरकर सिल दिया। उसके बाद तीनों अपने-अपने कमरे पर चले गए।अगले दिन रात में स्कूटी पर शव रखकर सर्फाबाद के खुले नाले में डाल गए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments