प्रधान संपादक मो शोएब ✍️
लखनऊ-आज दिनांक 03/10/2024 को समय- 10.45 बजे एक महिला सुश्री मोनी चौधरी द्वारा शहीद पथ यातायात पुलिस बूथ में आकर बताया गया कि उतरेठिया शहीद पथ से एस०एस० हुण्डई अमौसी एयरपोर्ट के सामने कार्यालय जाते समय महिला का पर्स रास्ते में कहीं गिर गया जिसमें 03 अदद एटीएम कार्ड, 01 अदद मोबाइल फोन, बैंक व बैंक सम्बन्धित आवश्यक प्रपत्र के साथ-7230/- रूपए नगदी मौजूद थी। इस सूचना पर यातायात प्रभारी कृष्णानगर के आदेश पर यातायात आरक्षी कौशलेन्द्र कुमार को मार्ग में पर्स को खोजने व पर्स के बारे में राहगीरों से पूछताछ करने हेतु उतरेठिया शहीद पथ रवाना किया गया इसके साथ ही।
शहीद पथ तिराहे के आस-पास TSI शहीद पथ श्री सूरज पाण्डेय मय यातायात आरक्षी मोहित सिंह के साथ यातायात प्रभारी श्री अभय राय मय हमराही आरक्षी राजनदीप के साथ पर्स की खोजबीन की गई । पर्स में मौजूद मोबाइल नं० पर कई बार काल करने के उपरांत जानकारी मिली कि उक्त पर्स RTO कार्यालय में किसी व्यक्ति को मिला है जिससे पर्स प्राप्त कर उक्त महिला को सुपुर्द किया गया जिसे चेक करने के उपरान्त उसमें समस्त प्रपत्र मौजूद थे। महिला द्वारा पर्स प्राप्त कर यातायात पुलिस द्वारा की गई मेहनत की सराहना करते हुए यातायात पुलिस का धन्यवाद किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments