Breaking News

सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ। राजधानी के पारा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक 17 वर्षीय किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मथनी पुत्र काटनू, निवासी दशहरी एट गांव, अपनी मौसी अंजू के साथ मोटरसाइकिल (संख्या UP 32 BV 5451) से बरखाताबाद-खुर्रमपुर रोड स्थित नए पुल के रास्ते अपने घर जा रहा था। इसी दौरान नए पुल के पास उनकी मोटरसाइकिल अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे मथनी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घायल को उसके बड़े भाई विक्रम एवं स्थानीय लोगों की सहायता से डायल-108 एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments