UP के देवरिया में आखिरी सांस तक चिल्लाती रही पत्नी... बेरहम पति ने गला दबाकर मार डाला, 112 पुलिस बनी रही तमाशबीन
देवरिया जिले में बीती रात किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्साए पति ने पत्नि की गला घोंटकर हत्या कर दी। रंजीत श्रीवास्तव पर आरोप है की उसने अपनी 26 साल की पत्नि सोनम को उसी के दुपट्टे से फांसी लगाकर मार डाला। जिस समय वारदात हुई तब 112 पुलिस की गाडी बाहर थी.. रंजीत ने गेट लॉक किया हुआ था।डेढ़ साल का बेटा वही रोता रहा.. मगर वहशी बन चुके रंजीत ने सोनम को मार डाला। दोनों की शादी 4 साल पहले हुई थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के लोगों ने दरवाजा तोड़ना चाहा लेकिन पुलिस ने उन्हें भी रोक दिया। सोनम की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने 112 पुलिस को चारों तरफ से घेर लिया। सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस फोर्स की सहायता से 112 नंबर की पुलिस को वहां से सुरक्षित निकाला जा सका।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments