योगेन्द्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना रोजा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है।
दिनांक 07 अप्रैल 2025 को समय लगभग रात 9:40 बजे, मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना रोजा पुलिस ने अटसलिया पुल के नीचे, रेलवे लाइन के किनारे से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
रामवीर पुत्र राजाराम, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी ग्राम हथौड़िया, थाना रोजा, जनपद शाहजहांपुर।
पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 199/2025, धारा 3/25 आयुध अधिनियम, थाना रोजा।
बरामदगी का विवरण:
पूछताछ में खुलासा:
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए कहा कि वह अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में सफाई देगा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
थाना रोजा पुलिस की तत्परता से अवैध हथियार रखने वाले अपराधी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments