योगेंद्र सिंह यादव, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर
(सच की आवाज वेब न्यूज / आई नेशनल अखबार)
शाहजहांपुर, 23 अप्रैल 2025।
जनपद के थाना रोजा पुलिस को आज अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मु0अ0सं0 218/25 धारा 74/351(3) बी.एन.एस. में वांछित अभियुक्त अब्दुल रहमान को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में, तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना रोजा पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 19.04.2025 को वादी द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर के आधार पर थाना रोजा में उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
आज दिनांक 23.04.2025 को, मुखबिर की सूचना पर थाना रोजा पुलिस टीम ने अब्दुल रहमान पुत्र याकूब हसन निवासी ग्राम कटिया रज्जब थाना रोजा, उम्र लगभग 31 वर्ष को अटसलिया पुल के नीचे से समय दोपहर 12:25 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
पुलिस प्रशासन ने इस कार्य को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments