ब्यूरो चीफ: योगेंद्र सिंह यादव, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हो चुका है।
13 मई 2025 को थाना तिलहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार के साथ सरयू पुल के नीचे तिराहे पर मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुनील पुत्र हरिपाल यादव को मौके से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 219/25 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
अपराधी का आपराधिक इतिहास:
बरामदगी:
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर यह अभियान लगातार जारी है, ताकि अपराधियों पर सख्ती से अंकुश लगाया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments