स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत थाना पुवायाँ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायाँ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोर्ट से जारी गैर-जमानती वॉरंट (NBW) के तहत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी की कार्रवाई दिनांक 14 जुलाई 2025 को की गई, जिसमें थाना पुवायाँ पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए तीन वॉरंटी अभियुक्तों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में जारी इस अभियान का उद्देश्य शांति व्यवस्था भंग करने वालों, अवैध हथियार रखने वालों और वांछित अपराधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है। थाना पुवायाँ पुलिस की इस कार्यवाही की जनमानस में सराहना हो रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments