स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। थाना काँट पुलिस ने 22 जुलाई 2025 को दो उद्घोषित गैरजमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर कानून-व्यवस्था के प्रति अपनी सक्रियता का परिचय दिया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
प्रभारी निरीक्षक थाना काँट द्वारा गठित टीमों ने जिला बदर वांछित अभियुक्तों की तलाश व न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की तामीली के लिए जगह-जगह छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप दो उद्घोषित गैरजमानती अपराधियों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है:
रामनाथ पुत्र परागू (उम्र लगभग 55 वर्ष), निवासी ग्राम कादरदादपुर उर्फ लिन्थरा, थाना काँट।
भगवन्नू उर्फ भगवानदीन पुत्र रामसहाय (उम्र लगभग 58 वर्ष), निवासी ग्राम पर्वतपुर, थाना काँट।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
थाना काँट पुलिस की इस कार्रवाई को जनपद पुलिस की गंभीरता व प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है, जिससे अन्य उद्घोषित अपराधियों में भी दहशत का माहौल बना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments