Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय लोक अदालत में शाहजहाँपुर में 1,00,646 वादों का निस्तारण, 17 करोड़ से अधिक की धनराशि वसूल


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 13 सितम्बर 2025।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहाँपुर के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के कुल 1,00,646 वादों का निस्तारण किया गया।

  • न्यायालयों में लंबित वाद: 10,156 मामलों का निस्तारण, ₹7,19,13,287 का जुर्माना वसूल।
  • राजस्व न्यायालय: 84,520 वाद निपटाए गए।
  • ऑनलाइन चालान: 5,188 मामलों से ₹46,17,200 शुल्क प्राप्त।
  • बैंक लोन रिकवरी (प्री-लिटिगेशन): 1,000 मामलों में ₹10,14,27,222 का समझौता।
  • मोटर दुर्घटना दावों में ₹5,21,55,800 की प्रतिकर धनराशि स्वीकृत।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विष्णु कुमार शर्मा की अध्यक्षता में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

विशेष आकर्षण के रूप में जिला कारागार बंदियों एवं राजकीय बालगृह (शिशु एवं बालक) द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसे न्यायिक अधिकारियों व उपस्थित लोगों ने सराहा और कई उत्पाद खरीदे।

यह लोक अदालत लंबित वादों के त्वरित निस्तारण और जनहित में सुलह-सफाई की मिसाल पेश करती है।

Post a Comment

0 Comments