ब्यूरो रिपोर्ट: सुधीर सिंह कुम्भाणी
सकरन (सीतापुर)। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और रिश्वतखोरी ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। मामला ग्राम पंचायत सांडा, पश्चिम पुरवा का है, जहां एक नर्स पर तीन हजार रुपये रिश्वत लेने और लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगा है।
जानकारी के मुताबिक, उपेंद्र सिंह अपनी गर्भवती पत्नी प्रियंका सिंह को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिसवां लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात नर्स ललिता ने सुविधा शुल्क के नाम पर तीन हजार रुपये वसूले। आरोप है कि इलाज के दौरान नर्स ने गंभीर लापरवाही बरती, जिसके चलते नवजात बच्ची की मौत हो गई।
इस घटना के बाद पीड़िता प्रियंका सिंह ने दोषी नर्स के खिलाफ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में अवैध वसूली और इलाज में अनियमितता दोनों का उल्लेख किया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्रों में इस तरह की लापरवाही और रिश्वतखोरी आम बात बन चुकी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषी नर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments