स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनपद गाजियाबाद में ₹868 करोड़ से अधिक लागत की 90 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय राजपाल त्यागी की प्रतिमा का भी अनावरण किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, प्रतीकात्मक चेक एवं आवास की चाबियां वितरित कर योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि गाजियाबाद में उत्कृष्ट सड़क अवसंरचना और आधुनिक कनेक्टिविटी का विकास सुशासन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 'नया उत्तर प्रदेश' विकास, सुशासन और आधुनिक आधारभूत संरचना का उत्कृष्ट मॉडल बनकर लगातार नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में संतुलित एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments