शाहजहाँपुर।
महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने “मिशन शक्ति-5.0” का शुभारंभ 20 सितम्बर 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों से किया। प्रदेश के 1,647 थानों में मिशन शक्ति केंद्रों का उद्घाटन हुआ, जिनका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को त्वरित सहायता, शिकायत समाधान, सरकारी योजनाओं से जोड़ना और परामर्श सेवाएँ उपलब्ध कराना है। साथ ही प्रत्येक थाने में पुलिस अधिकारियों हेतु SOP पुस्तिकाएँ जारी की गईं।
रिज़र्व पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्य के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि रहे।
रैली के दौरान हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112, 1930, 1076, 102, 101, 108, 1098 का व्यापक प्रचार किया गया। पंपलेट व पोस्टरों से “सशक्त नारी – समृद्ध प्रदेश” का संदेश दिया गया।
“मिशन शक्ति केवल योजना नहीं, बल्कि महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकार दिलाने का जनआंदोलन है। शाहजहाँपुर से शुरू हुई यह बाइक रैली पूरे जनपद में जागरूकता और विश्वास का संदेश फैलाएगी।” – सुरेश कुमार खन्ना
“मिशन शक्ति-5.0” नारी गरिमा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सामाजिक परिवर्तन का अभियान है। शाहजहाँपुर की यह ऐतिहासिक बाइक रैली मिशन शक्ति का संदेश हर घर और हर दिल तक पहुँचाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments