आज दिनांक 28 सितंबर 2025 को रिज़र्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय की उपस्थिति एवं निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान तथा आगामी त्यौहारों के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु एक विशेष बल्वा ड्रिल (Riot Drill) का आयोजन किया गया।
इस बल्वा ड्रिल में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी तिलहर, महिला थाना प्रभारी, थाना सदर बाजार की महिला उपनिरीक्षक तथा प्रशिक्षण प्राप्त रिक्रूट महिला आरक्षी सक्रिय रूप से सम्मिलित रहीं। उनकी उपस्थिति ने अभ्यास को और अधिक प्रभावशाली और व्यवहारिक बनाया।
“त्यौहारों पर शांति व सौहार्द बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। पुलिस बल अनुशासन और तत्परता के साथ हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ा है। बल्वा ड्रिल हमारी तात्कालिक प्रतिक्रिया व क्षमता को सुदृढ़ करती है, वहीं मिशन शक्ति फेज 5.0 महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत बनाता है। महिला पुलिस बल की सक्रिय भागीदारी दोनों प्रयासों को सफल और सार्थक बनाती है।”
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments