✍️ अमित गुप्ता, ब्यूरो चीफ रिपोर्ट
सकरन (सीतापुर)। ग्रामीणों की सतर्कता से चोरी की बड़ी वारदात टल गई। बीती रात एक चोर घर में घुसा, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मामला थाना कोतवाली बिसवां का है। जानकारी के अनुसार, अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र स्व. कमलेश निवासी जालिमपुर थाना सकरन चोरी की नीयत से अंदुपुर निवासी संदीप भार्गव पुत्र स्व. गोबरे के घर में घुसा था। ग्रामीणों ने तुरंत पकड़कर पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 305A, 62, 317 में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। तलाशी में आरोपी के पास से तीन एंड्रॉइड मोबाइल फोन और कुछ नगद राशि बरामद हुई, जिन्हें सील कर पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया।
इस घटना पर चौकी प्रभारी सांडा ने ग्रामीणों की सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि कानून हाथ में न लेकर पुलिस को सहयोग करना ही अपराधों पर अंकुश लगाने का सबसे बड़ा तरीका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस हमेशा आमजन के साथ है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments