शाहजहांपुर, 20 सितंबर 2025: नगर निगम, शाहजहांपुर के तत्वावधान में अवंतीबाई पार्क से चिनौर रोड तक सड़क के किनारे-किनारे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने आम और जामुन के पौधों का रोपण कर किया।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल/उद्यान प्रभारी विजय नारायण मौर्य, अधिशासी अभियंता जल सुशील कुमार, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक और अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्रीय सम्भ्रांत नागरिक श्री अरुण मिश्रा, तरुण शर्मा, छोटेलाल वर्मा, मोहित शर्मा, हर्ष कुमार, अजय सिंह और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
मा0 मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि पौधों को केवल लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें जीवित रखना भी आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे समय-समय पर पौधों की देखभाल करें। इससे न केवल महानगर स्वच्छ और सुंदर बनेगा, बल्कि वासियों को शुद्ध ऑक्सीजन भी प्राप्त होगी।
इस पहल से नगर में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के प्रयास को बल मिला है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments