आगामी त्योहारों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर तथा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण किया।
इस दौरान सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और कानून-व्यवस्था की स्थिति का गहन निरीक्षण करते हुए फ्लैग मार्च भी निकाला गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में सतर्कता बढ़ाई जाए, प्रमुख मार्गों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग की जाए तथा हर संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा किया गया यह फ्लैग मार्च नागरिकों में सुरक्षा की भावना और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के प्रति विश्वास को और मजबूत करता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments