ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता, सीतापुर ✍️ | सुधीर सिंह कुम्भाणी
सकरन (सीतापुर): थाना क्षेत्र सकरन के सांडा में स्थित आरोग्य मेडिकल स्टोर का लाइसेंस औषधि विभाग ने निलंबित कर दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद मेडिकल स्टोर का संचालन जारी है और नशीली दवाओं की बिक्री भी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सांडा के सामने स्थित आरोग्य मेडिकल स्टोर पर मानकविहीन संचालन और नशीली दवाइयों की बिक्री की शिकायत स्थानीय निवासी रामजी मिश्र ने सहायक आयुक्त औषधि को पत्र देकर की थी। शिकायत पर सहायक आयुक्त ने जांच का जिम्मा जिला औषधि निरीक्षक अनीता कुरील को सौंपा था।
जांच में स्टोर का संचालन मानकों के विपरीत पाया गया। रिपोर्ट सहायक आयुक्त को भेजने के बाद 22 सितम्बर को मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। इसके बावजूद मेडिकल स्टोर का संचालन जारी रहने की शिकायत फिर से विभागीय अधिकारियों तक पहुंची है।
जिला औषधि निरीक्षक अनीता कुरील ने कहा — “यदि निलंबन के बाद भी मेडिकल स्टोर का संचालन हो रहा है तो इसकी जांच की जाएगी और आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।”
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments